मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन - CM ka Putla Dahan

👉

मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन - CM ka Putla Dahan


विप्र।संवाददाता

कोंच (गया) टिकारी विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रती अमर्यादित भाषा का आरोप लगाकर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं परदिए गए बयान को शर्मनाक बताकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य विद्यालय कोंच के समीप एक बैठक आहूत किया गया।जहां मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने के उपरांत एक  रैली निकाली और कोंच बाजार का परिभ्रमण करते हुए बाजार स्टैंड पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया ।उक्त मौके पर प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के अलावा  मुरारी शर्मा धर्मेंद्र चंद्रवंशी,शंकर कुमार ,निरंजन सिंह ,निक्कू कुमार, सुभाष शर्मा, मंजीत सिंह, अडवाणी शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post