विप्र.लखीसराय
गोलीबारी करने वाला आशीष को हथियार देने वाला उमेश भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का लखीसराय नगर अध्यक्ष
जिला जदयू ने अभी अभी प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करके एक तस्वीर जारी की है। तस्वीर में नेता प्रतिपक्ष के साथ कई समारोह में उमेश साव की तस्वीर जारी की है। जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा कि लखीसराय गोलीकांड शर्मनाक है। पुलिस अपना काम कर रही है। सनकी आशिक आशीष चौधरी को हथियार उपलब्ध कराने वाला उमेश साव भाजपा का पदाधिकारी है। वह हत्या मामले में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल जमीन और शराब के धंधे में लगा हुआ था। भाजपा इसे राजनीतिक रंग देकर घिनौनी राजनीति कर रही है। सरकार और जदयू को बदनाम करने वाली भाजपा के लोग ही इस घटना में शामिल हैं। उमेश साव लखीसराय नगर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है। इसका भांजा विकास आनंद ओबीसी मोर्चा का लखीसराय जिला अध्यक्ष है।
हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)