मुख्यमंत्री के अमर्यादित भाषण से देश मे महिलाएं लज्जित- भाजपा

👉

मुख्यमंत्री के अमर्यादित भाषण से देश मे महिलाएं लज्जित- भाजपा


विप्र.
 शेरघाटी (गया)

बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए जिन शब्दों का प्रयोग किया है,

 इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मुख्यमंत्री ने ऐसी बातों का जिक्र किया है, जिसे सभ्य समाज सहन नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री जिस समय लज्जा जनक अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए महिलाओ के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है।

 यह काफी निंदनीय है जिसके कारण उस वक्त सदन में सभी महिला विधायक उपस्थित थी। जिससे शर्म और लज्जा से अपना चेहरा छुपाती नजर आ रही थी। जबकि राजद कोटे से एक मंत्री अपना मुंह फाड़कर हंस-हंसकर मजा ले रहे थे।

  इसी को लेकर देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है और मुख्यमंत्री का विरोध भी किया जा रहा है,

 उक्त घटना को लेकर  शेरघाटी भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, अरुण कुमार चंद्रवंशी, पशुपतिनाथ पाठक, सुशील कुमार गुप्ता, विजय आनंद गुप्ता, गोपाल स्वर्णकार, कृष्णकांत चौधरी, अवधेश स्वर्णकार, संजीव कुमार, आनंद कुमार, शुभम सिंह, नीतू देवी, माया देवी, शांति देवी, गौरी शंकर प्रसाद और सुरेश शाह आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के अमर्यादित टिप्पणी का कड़े शब्दों में निंदा की है,

    और मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post