मोहब्बत में किया शादी का वादा 5 महीना की गर्भवती होने के बाद लड़का छोड़कर हुआ फरार, गर्भवती लड़की ने कराई एफआईआर दर्ज

👉

मोहब्बत में किया शादी का वादा 5 महीना की गर्भवती होने के बाद लड़का छोड़कर हुआ फरार, गर्भवती लड़की ने कराई एफआईआर दर्ज


विप्र.

नवादा में रिश्ता को शर्मसार करने वाली खबर सामने निकल कर आई है। जहां एक लड़की को प्यार की झांसा में देकर 5 महीना की गर्भवती होने के बाद लड़का छोड़कर फरार हो गया है। जिसके बाद पीड़िता लड़की ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 5 महीना की गर्भवती लड़की ने महिला थाना में आवेदन देकर कही है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधारा गांव के रहने वाले राजेंद्र रविदास के पुत्र शत्रुघ्न रविदास ने मेरे साथ 1 साल पहले प्यार का झांसा देकर शादी का वादा किया था और फिर मेरे का शारीरिक संबंध बनाया था। और जब हम गर्भवती हुई तो लड़का ने कहा शादी करेंगे और फिर परिवार के लोगों से भी मिलवाया था। परिवार के लोगों ने पहले शादी के लिए राजी हो गए। फिर बाद में शादी करने से लड़का मुकर गया और फिर हमें छोड़कर फरार हो गया। अंत में आकर थाना पहुंचकर आवेदन देकर लड़का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए हैं। लड़की ने बताई की लड़का अपनी बहन से मिलने के लिए बहन की ससुराल आता था और इस दौरान हमें प्यार का झांसा देकर शादी का वादा किया और फिर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती होने के बाद छोड़कर फरार हो गया है। बता दे कि इस पूरे मामले पर महिला थाना प्रभारी अंशु प्रभारी ने कही कि आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। लड़की की मेडिकल जांच भी करवा दिया गया है। लड़की बालिक है। लड़की 5 महीना की गर्भवती है। मामला की जांच की जारी है जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post