ज्ञान की भूमि पर 210 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 651 जवान शामिल हुए बी सैप में

👉

ज्ञान की भूमि पर 210 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 651 जवान शामिल हुए बी सैप में


विप्र, संवाददाता गया
मोक्ष और ज्ञान की भूमि गयाजी के  गया डोभी मार्ग पर स्थित बिहार विशेष शास्त्र पुलिस तीन के ऐतिहासिक ग्राउंड पर आज एक नया इतिहास रचा गया। बिहार विशेष शास्त्र पुलिस तीन के ग्राउंड पर दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड  समारोह में बिहार विशेष शास्त्र पुलिस का बुनियादी प्रशिक्षण को 651 जवानों ने 210 दिनों के कठिन परिश्रम के बाद पूरा किया है। अब वह प्रशिक्षण के उपरांत बिहार विशेष शस्त्र पुलिस यानि भी सैप में शामिल हो गए हैं। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक विनोद कुमार थे, उनके साथ में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल तीन और 17 के कमांडेंट पुष्कर आनंद भी मौजूद थे। बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत जवानों की आकर्षक परेड शुरू हुई। जिसे मुख्य अतिथि समेत जवानों के स्वजनों ने भी करतल ध्वनि के साथ इन जांबाज जवानों का हौसला अफजाई किया। इसके बाद इन्हें पद और गोपनीयता  की शपथ दिलाई गई ।उनके कंधों पर मुख्य अतिथि और स्वजनों ने बैच लगाए । 


जानकारी हो कि बिहार विशेष शस्त्र पुलिस में सूबे के कई जिले का युवा शामिल हुए हैं व।इसमें सबसे अधिक पटना जिला के 358 युवा बिहार विशेष शस्त्र पुलिस में शामिल हुए हैं। इसी तरह गया के 119, औरंगाबाद के 57, रोहतास के 55, कैमूर के आम और शिवहर के 11 जवान शामिल है।

मुख्य अतिथि बिहार विशेष शास्त्र पुलिस के उप महानिरीक्षक ने जांबाज जवानों को शुभकामना देते हुए बिहार के सीमा की सुरक्षा और कर्तव्य निष्ठा का बोध कराया। जीवन के पथ पर कठिन परिश्रम के साथ निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। कहा आपके कंधों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। उसे पूरे जोश और उमंग के साथ कायम रखेंगे। हर पल पर प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी का उपयोग करते हुए समाज में अमन, चैन और शांति कायम करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post