अरवल के 100 होमगार्ड मध्य प्रदेश में कराएंगे विधानसभा चुनाव

👉

अरवल के 100 होमगार्ड मध्य प्रदेश में कराएंगे विधानसभा चुनाव

-17 नवंबर से शुरू होगा विस चुनाव, 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जवानों की रहेगी तैनाती

-50 जवानों की एक टुकड़ी रवाना, दूसरी टुकड़ी आज निकलेगी


विप्र, अरवल :

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर से प्रारंभ होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अरवल से 100 गृहरक्षक जाएंगे। इसके लिए जिले में तैनात नवनियुक्त तेज तर्रार गृह रक्षकों का चयन किया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जवानों की तैनाती मध्य प्रदेश में रहेगी। 50 जवानों की एक टुकड़ी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई। 50 जवानों की दूसरी टुकड़ी शनिवार को रवाना होगी। साथ में कंपनी के कमांडर दिलीप कुमार भी मौजूद रहेंगे। कंपनी के कमांडर दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के 100 जवानों को चयन किया गया है, जिन्हें दानापुर से ट्रेन के माध्यम से मध्य प्रदेश के कटनी और जबलपुर में भेजा जाएगा। वहां पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण चुनाव कराने में ये जवान अपना अहम योगदान देंगे। गृह रक्षकों काे जाने से पूर्व पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक वहां जवानों की तैनाती रहेगी। चुनाव के लिए जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। सभी चयनित जवानों को अरवल से दानापुर बस के माध्यम से भेजा जाएगा, वहां से जबलपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post