कुंदन दीप बने कांग्रेस के युवा रजौली विधानसभा अध्यक्ष | Rajauli Congress

👉

कुंदन दीप बने कांग्रेस के युवा रजौली विधानसभा अध्यक्ष | Rajauli Congress

- कार्यकर्ताओं ने दी बधाई


रजौली (नवादा)
प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सिमरकोल निवासी दीपू सिंह के बेटे कुंदन दीप को युवा कांग्रेस का रजौली विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो इरशाद अंसारी ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए बताया कि रजौली विधानसभा युवा अध्यक्ष कुंदन दीप रजौली विधानसभा के अलावे युवा कांग्रेस की रजौली प्रखंड की जिम्मेवारियों को भी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक रजौली में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन नहीं हो जाता है तब तक कुंदन दीप रजौली विधानसभा के साथ-साथ रजौली प्रखंड में भी संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में रजौली विधानसभा को मजबूती प्रदान किया जाएगा। 

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, रजौली में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष मो इरशाद अंसारी ने नव मनोनीत रजौली विधानसभा अध्यक्ष कुंदन दीप को माला पहनकर उनका स्वागत किया। कुंदन दीप के रजौली विधानसभा का युवा अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। 


नव मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष कुंदन दीप को रजौली के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मो मुश्ताक आलम, डॉ मो अनवारुल हक, मोहन चौधरी, नरेश राम, चंदन सत्या, सूरज सिंह बिट्टू कुमार, अक्षय कुमार, मंजय सिंह, उत्तम सिंह, युवा कांग्रेस के नवादा जिला प्रभारी तारिक अनवर, विपिन कुमार, सन्नी भगत, मो शोहराब अंसारी, मो गुलज़ार अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post