पत्नी के सामने पति की गला काट हत्या, पत्नी पर लगा हत्यारोप - Hatyarop!

👉

पत्नी के सामने पति की गला काट हत्या, पत्नी पर लगा हत्यारोप - Hatyarop!

-सोनो के बाराटांड़ में सोए अवस्था में युवक की गला काटकर हत्या

-मृतक के पिता ने लगाया बहू पर ही हत्या का आरोप

-कहा, अवैध संबंध के विरोध के कारण हुई बेटे की हत्या


विप्र संवाददाता, सोनो (जमुई):
जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सारेबाद पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ में गुरुवार की रात पत्नी के सामने पति की गला काट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बाराटांड़ के महेंद्र यादव के पुत्र अशोक यादव (27) के रूप में हुई है। मृतक के पिता महेंद्र यादव अपने बहु सीमा पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर पत्नी सीमा ने बताया कि वह, पति अशोक यादव और बेटा शिवम कुमार (8) एक पलंग पर एक साथ सोए थे। रात को एक बजे के करीब सात की संख्या में अपराधी घर में घुसे। दो ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और पकड़ लिया। गला काटकर उसके पति की हत्या कर दी। घटना के दौरान वह बेटे शिवम को पकड़ी थी ताकि अपराधी उसकी भी हत्या न कर दें। अंधेरे में वह किसी को पहचान नहीं सकी। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने दौड़कर सास, ससुर को घटना की जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने बताया पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। दो दिन पूर्व भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी। विवाद का कारण भी अवैध संबंध था। घटना के बाद मृतक के माता-पिता समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

----------

कोट:

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस सभी बिंदु पर अनुसंधान कर रही है।

चितरंजन कुमार,

थानाध्यक्ष, सोनो।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post