हम पार्टी गरीबों का सच्चा हितैसी- डॉ संतोष | Gareebo ki Hitaishi

👉

हम पार्टी गरीबों का सच्चा हितैसी- डॉ संतोष | Gareebo ki Hitaishi

- वजीरगंज में हम पार्टी ने किया जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

विप्र संवाददाता.


वजीरगंज (गया)
प्रखंड के जमुआवा में मंगलवार को  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) पार्टी के सौजन्य से जन संवाद सह स्वागत समारोह का आयोजन पार्टी क़े  जिला कार्यकारिणी  सदस्य सागर कुमार मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार मांझी  उपस्थित हुए।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार मांझी  को अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ संतोष कुमार मांझी ने कहा  क़ि हम पार्टी गरीबों के सच्चा हितैषी है जो  समाज के  उन सभी गरीबों की बात करती है जो आज तक अपेक्षित है।पार्टी के संस्थापक  जीतन राम मांझी का पार्टी गठन का उद्देश्य ही गरीबों को सत्ता पर काबीज करना है।देश आजाद हुए 70 वर्ष हो गए लेकिन आज तक गरीबों का बहुमूल्य मत लेकर सभी  पार्टी क़े नेताओं ने सिर्फ ठगने का काम किया।जब उन गरीबों को हक और अधिकार देने की बारी आई तो वें  मुकर गए।आज तक गरीब रोटी, कपड़ा और मकान के लिए टक टकी लगाए बैठे हैं।इसलिए सभी गरीब  जीतन राम मांझी के नेतृत्व में हम पार्टी के साथ मजबूती के साथ संगठित हो जाएं।इस मौके पर  हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता  रोहित कुमार,जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी,अनिल यादव, रामसनेही मांझी,दिवाकर सिंह, राकेश कुमार,सुनील कुमार मांझी,मीडिया प्रभारी दयाल कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष रामबली मांझी, सावित्री देवी, कंचन कुमार, निरंजन कुमार, सिंटू सिंह,  कृष्णा राजवंशी सहदेव मांझी ,बलिराम मांझी, रंजीत राजवंशी, योगेंद्र राजवंशी , विकास पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण जनता मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post