महात्मा गांधी ने देश को दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द के बल पर देश को जोड़ने का रास्ता - कांग्रेस

👉

महात्मा गांधी ने देश को दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द के बल पर देश को जोड़ने का रास्ता - कांग्रेस

विप्र.संवाददाता गया


कांग्रेसियों सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को गयाजी शहर के टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

 जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार राज्य कांग्रेस कमिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि बापू की अहिंसा को पूरा विश्व आत्म सात कर इस पर आज भी तरह, तरह के शोध कर रही है। अहिंसा ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी है, जिसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कहा कि गांधी की सत्य, अहिंसा हमें भारत को जोड़ना सिखाता है। जिसके बताये रास्ते पर चल कर देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय नेता आम आवम की आवाज राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक की चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर भारत जोड़ने के अभियान को तीव्र गति देने का काम किया है। 

आज देश, विदेश के लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मे मना कर सम्पुर्ण विश्व में सत्य, अहिंसा और सौहार्द का संदेश जन, जन में पहुचाने का काम किया जा रहा है। मौके पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post