गया में शौच करने गए होमगार्ड के जवान की आहर में डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव - Doobne se Maut!

👉

गया में शौच करने गए होमगार्ड के जवान की आहर में डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव - Doobne se Maut!

विप्र संवाददाता गया

गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गणेशीडीह निवासी रामशरण यादव की मौत गांव के ही आहर में डूब जाने से हो गई। रामशरण होमगार्ड के पद पर सेवारत थे। मंगलवार को शौच के बाद आहर में हाथ पैर धोने गए थे। इसी दौरान पैर फिसल गया और वे गहरे पानी मे डूब गए। हालांकि गांव के तैराक घटना के बाद से ही उन्हें ढूढने में जूट गए थे। लेकिन करीब दो घण्टे तक कुछ भी पता नहीं चला। तैराकों को पहले होमगार्ड की पैंट मिली तो उनकी कुछ उम्मीद जागी। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद तैराकों ने रामशरण यादव का शव आहर से निकाला। घटना की सूचना के बाद मौके पर फतेहपुर थाना की पुलिस भी पहुंच चुकी थी। घटना की सूचना कनोकान आसपास के क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि 50 वर्षीय रामशरण यादव  स्थानीय अंचल कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। जो शौच के लिए मंगलवार की शाम घर से निकले थे। 


शौच के बाद वे पास के आहर में ही निवृत होने के लिए गए थे। उसी दौरान उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी मे डूब गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें डूबते हुए गांव के कुछ लड़कों ने देखा था। जो पास में ही थे। उन्हें डूबता देख लड़के आहर में कूद गए उन्हें बचाने के लिए और उन्हें ढूढंने में जुट गए पर सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद उसने शोर मचा कर गांव के लोगों को बुलाया। गांव के युवक जो तैरना जानते हैं वे भी आहर कूद कर रामशरण यादव को ढूढने में जुट गए। करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के तैराक राम शरण यादव का शव निकालने में सफल हुए।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post