भारतीय किसान संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

👉

भारतीय किसान संघ ने दिया एक दिवसीय धरना


विप्र.
संवाददाता

रजौली (नवादा) सोमवार को प्रखंड परिसर में भारतीय किसान संघ के रजौली इकाई के द्वारा किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।जिसका अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के रजौली इकाई के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया।प्रखंड अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान के 12 सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि यह सभी 12 सूत्री मांग किसानों का हक का मांग है।जिस पर अधिकारी ध्यान दें और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का काम करें धरना प्रदर्शन में उपस्थित संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किसानों की समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की अधिकारियों से मांग किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने डीजल अनुदान को पूर्णता समाप्त कर न्यूनतम दर पर किसानों को कृषि कार्य हेतु लगातार बिजली उपलब्ध कराया जाए, जंगली जानवरों से कृषि फसलों को सुरक्षित प्रदान की जाए महिलाओं द्वारा घरेलू कृषि उत्पादक के बिक्री की व्यवस्था की जाए। कृषि उत्पादकों को न्यूनतम समर्थित मूल्य पर खरीद करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फसल बीमा योजना का लाभ प्रत्येक कृषि को को उपलब्ध कराया जाए। इसी तरह से उन्होंने किसानों के कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए जानकारी दिया। इस मौके पर संघ के महामंत्री अरविंद कुमार सिंह, कमल किशोर, कपिल देव प्रसाद, विजय प्रसाद यादव, गया प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, अजय कुमार सिंह सहित दर्जन संघ के कार्यकर्ता व किसान मौके पर उपस्थित रहे हैं।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post