विप्र संवाददाता, (बिहार शरीफ) रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के समीप बदमाशों ने सोमवार की सुबह भाजपा नेता को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है। जख्मी थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी (35) वर्षीय सोनल सिंह है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। भारतीय जनता पार्टी नालंदा के महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना की वजह सपष्ट नहीं है। बता दें कि सोनल पूर्व में मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके है।
सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ वाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
रहूई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है।
हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)