वजीरगंज थाना परिसर में जनता दरबार में सीओ ने सुनी भूमि विवाद से जुड़ी फरियाद

👉

वजीरगंज थाना परिसर में जनता दरबार में सीओ ने सुनी भूमि विवाद से जुड़ी फरियाद

विप्र. संवाददाता



वजीरगंज (गया) शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी।इस दौरान भूमि संबंधी कई मामलों का निष्पादन किया गया वहीं कई अन्य मामलों पर अंचलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सीओ पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार में जमीन विवाद से संबंधित कई मामले आए।जिसमे 2 मामले क़ो ऑन द स्पोट निपटारा किया गया एवं अन्य मामलो में राजस्व कर्मचारी एवं सीआई  क़ो स्पॉट निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की बात कही।दरअसल जिलाधिकारी के आदेश के बाद थाना परिसर में अंचलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। इस मौक़े पर वजीरगंज थानाध्यक्ष राम लखन पंडित सहित विभिन्न गाँवों से आए फरियादी मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post