समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और किशोरियों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

👉

समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और किशोरियों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान



विप्र. संवाददाता गया

मंगलवार को महिला एवं बाल विकास निगम बिहार समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस, जिला प्रशासन गया एवं महिला सशक्तिकरण हब गया के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत स्तर पर ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

नगर प्रखंड के महादेव बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं और वन स्टॉप सेंटर की सेंटर प्रशासक आरती कुमारी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक आरती कुमारी ने उपस्थित युवतियों और महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के क्रियाकलापों और दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा और अधिकार के लिए बनाये गये कानून और योजनाओं की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मो. गौस अलि खान ने महिला हेल्प लाइन नंबर 181  और  112, पुनर्वासकोष,   यूपीएससी और बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण महिला विद्यार्थी  को प्राप्त होने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। वहीं जिला महिला सशक्तिकरण हब के जिला मिशन समन्वयक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के बारे में जानकारी दिया। वहीं उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं महिलाओं से संबंधित अन्य योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पोषण माह के तहत शपथग्रहण का भी आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दरम्यान सुरक्षा और  अधिकारों से संबंधित किशोरियों और महिलाओं के बीच पंपलेट और हैंडबिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों के साथ सखी वार्ता का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती भारती प्रियम्बदा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता अर्चना सिन्हा, रीता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं ग्रामीण जनता शामिल थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post