जदयू के सर्व शक्तिमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आदेश को अशोक चौधरी ने दिखाया ठेंगा - Political News!

👉

जदयू के सर्व शक्तिमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आदेश को अशोक चौधरी ने दिखाया ठेंगा - Political News!


विप्र संवाददाता (पटना)
जदयू के सर्व शक्तिमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आदेश को अशोक चौधरी ने दिखाया ठेंगा। दो दिन पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अशोक चौधरी को बार बार बरबीघा जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। खासकर कल होने वाले कार्यक्रम में नहीं उपस्थित होने का भी अशोक चौधरी को कहा गया था। बरबीघा जाने को लेकर मना किया था। उसके बावजूद भी अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग कार्यालय से उनके अपर सचिव ने 28 सितंबर को पत्र जारी कर 29 सितंबर यानी कल बरबीघा जाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। वहां जाकर वह निरीक्षण भवन का उद्घाटन करेंगे और नगर निगम का कई योजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post