तमिलनाडु कैबिनेट मंत्री उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर नालंदा में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने किया कटाक्ष

👉

तमिलनाडु कैबिनेट मंत्री उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर नालंदा में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने किया कटाक्ष




विप्र.बिहारशरीफ नालंदा 

तमिलनाडु कैबिनेट मंत्री उदय निधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर नालंदा में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने प्रेस वार्ता कर किया कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन घमंडिया गठबंधन है। सनातन धर्म के पीछे लगे हुए हैं।उनका एक ही एजेंडा है सनातन धर्म के बारे में बुरा भला कहना उदयनिधि स्टालिन ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, "ऐसी कुछ चीज़ें होती हैं, जिनका विरोध करना काफ़ी नहीं होता, हमें उन्हें समूल मिटाना होगा. मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं, जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना होगा। सनातन भी ऐसा ही है ।उन्होंने नालंदा के नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा हमारे बिहार का तुष्टीकरण की राजनीति सीमा चरण पर है ।यहां के सांसद बोलते हैं कि बजरंग दल पर बैन लगा देंगे और विधायक बोलते हैं मंदिर में नवाज पढ़ाएंगे उन्हें यह ज्ञात होना आवश्यक है कि सनातन धर्म सदियों से चलते आ रहे हैं। जिसका न कोई अति है और न ही कोई अंत है।उन्होंने कहा कि जो कोई सनातन धर्म को क्षति पहुंचाएगा उसका खात्मा होना तय है।सनातन धर्म के विरोधियों के लिए हम महिलाएं चंडी और दुर्गा का रूप धारण कर उसे खत्म कर देंगे।इस मौके पर

 महामंत्री डॉ रेनू, महामंत्री रेणु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमारी, जिला उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, जिला मंत्री पिंकी कुमारी, मंडल अध्यक्ष पिंकी कुमारी, विभा देवी, कार्यसमिति सदस्य स्नेह लता जी के अलावा महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post