धमौल पुलिस ने अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार - Dhamaul Police

👉

धमौल पुलिस ने अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार - Dhamaul Police

विप्र संवाददाता


पकरीबरावां (नवादा)
धमौल ओपी की पुलिस ने सोमवार को पकरीबरावां थाना (धमौल ओपी) कांड संख्या -278/23 के दोनों अभियुक्तों के पड़रिया स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया। ढोल लेकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को जानकारी देते हुए घर के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया। इस माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतवानी दी।

बता दें कि पीड़ित महिला ने 24 जून 2023 को दुष्कर्म एवं वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें पड़रिया गांव के मो. आदिल एवं मो. सोहैल को अभियुक्त बनाया गया था। उक्त मामलें में पकरीबरावां थाना में कांड संख्या -278/23 दर्ज किया गया था। तब से दोनों अभियुक्त फरार है।भूख हड़ताल पर बैठी पीड़िता दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध पीड़िता भूख हड़ताल पर बैठ गई है। नवादा स्थित समाहरणालय के पास रैन बसेरा में सोमवार को वह सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठी रही। वह किसी भी कीमत पर न्याय चाहती है। पीड़िता ने

बताया कि उसने कई बार केस के अनुसंधानकर्ता से मिलकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गुहार लगा चुकी है, परंतु आजतक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो मंगलवार को समाहरणालय परिसर में आत्मदाह करेगी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post