विप्र संवाददाता, बेलागंज गया.
शुक्रवार की सुबह उस समय बेलागंज में सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों प्रखंड कार्यालय के समीप एक युवक का शव देखा। प्रखंड कार्यालय के चंद कदम दूरी पर एक युवक का शव होने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की तत्काल सूचना बेलागंज थाना की पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चिरैला गांव निवासी रणधीर प्रसाद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में किया गया।
मृतक रणधीर प्रसाद सिंह का इकलौता पुत्र था। विगत छः महीने पूर्व मृत युवक की शादी हुई थी। जो बेला स्टेशन के समीप मकान बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहता था। गुरूवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने युवक की हत्या धारदार हथियार से गोदकर कर दिया। घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हत्या की सूचना के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। अपराधियों ने युवक की हत्या बेरहमी से धारदार हथियार के गोदकर कर दिया है। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के गहरे निशान हैं। इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का कारण आपसी जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान से प्रथम दृष्टया मामला आपसी जमीनी विवाद से जुड़ा है। मृतक की पत्नी और बहन ने मृतक के चाचा पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की ओर से घटना के संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मृतक की पत्नी या अन्य परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग छः सात महीना पूर्व मृतक की मां की भी हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा घर के समीप हीं कर दिया गया था। जिसकी गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं सकी थी कि बेटे की भी हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर डाला। महज छः माह पूर्व शादी कर आई मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वही युवक की हत्या के बाद परिवार का उत्तराधिकारी भी समाप्त हो गया।
हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)